Tuesday, August 9, 2022

जानें कब है रक्षा बंधन और क्या है पूजा मुहूर्त?

Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat: 11 या 12 अगस्त - जानें कब है रक्षा बंधन और क्या है पूजा मुहूर्त?



बहुत से लोगो ने मुझसे प्रश्न किया, इसलिए उसके लिए इस शंका का समाधान निर्णय सिंधु ग्रंथ से कर रहा।


रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भाई बहनों का एक खास त्योहार हैं। यह पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार रक्षाबंधन को लेकर लोग काफी उलझन में है। कुछ जगहों पर गूगल में सर्च करने पर 11 तारीख को रक्षाबंधन का त्योहार बताया जा रहा है, तो कुछ 12 अगस्त (Raksha Bandhan 2022 date in India) को रक्षाबंधन का पर्व बता रहे हैं। यदि आप भी इस तरह के असमंजस में है, तो आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। यहां रक्षाबंधन की सही डेट (when is Raksha Bandhan in 2022) और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बताया गया है।


"भद्रायां द्वे न कर्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा । श्रावणी नृपतिं हन्ति ग्रामं दहति फाल्गुनी " इति संग्रहांक्तेः । तत्सत्त्वं तु राचावपि तदन्ते कुर्यादिति निर्णयामृते ॥ इदं प्रतिपद्युतायां न कार्यम् ॥ 

          "निर्णय सिन्धु"


भद्रा काल में दो त्योहार नहीं मनाने चाहिए। श्रावणी अर्थात रक्षाबंधन और फाल्गुनी अर्थात होली। भद्रा काल में रक्षाबंधन मनेगा तो राजा के लिए कष्टकारी है और होली दहन के समय भद्रा रहेगी तो प्रजा एवं ग्राम के लिए नुकसानदायक है। (इदम् भद्रायां न कार्यम्) 


अगर पूर्णिमा दो दिन हो तो पहले दिनमें अपरान्ह

के समय रक्षाबन्धन करना सिद्ध है, अथवा प्रदोष काल में कर सकते है। यह रक्षाबन्धन भद्रामें नहीं करना चाहिये। 

भद्रा हो तो भद्रा - उपरान्त रात्रि में भी रक्षाबन्धन करले, यह निर्णयामृत में कहा है। यह प्रतिपदा में नही करनी चाहिए। 


कई लोगो का तर्क है, की चंद्र अगर मकर में हो तो भद्रा पाताल में होती है, और उसका दुष्प्रभाव नही होता। लेकिन निर्णय सिंधु में स्पष्ट लिखा है कि ये भद्रा में ना करें। 


शुभ और कल्याण की ख़्वाहिश रखने वाली बहन, बेटियों और माताओं को अपने भाइयों की कलाई में भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए.


रक्षा बंधन 2022 

सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 11 अगस्त 2022,सुबह 10 बजकर 38 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समापन- 12 अगस्त 2022, सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर

रक्षाबंधन में भद्रा काल प्रारंभ- 11 अगस्त 2022, सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 

रक्षाबंधन भद्रा काल समापन- 11 अगस्त 2022, रात 8 बजकर 51 मिनट पर।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 

Pradosh Time Raksha Bandhan Muhurat - 08:51 PM to 09:13 PM

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त- 11 अगस्त, 2022 को 08:51 रात से रात 09:12 तक 


अगर इस वक़्त ना हो तो 11 aug रात 8.51 pm से 12 aug 2022 के सुबह 7.06 के पहले कभी भी राखी बांध लें।


अत्यंत आवश्यक में अभिजीत मुहूर्त में राखी बांधी जा सकती है। 


अभिजीत मुहूर्त - 11 अगस्त 2022, सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर 

+919937869363

विवेक

अनंत प्रेम

अनंत प्रज्ञा


क्या भगवान राम ने भी की थी तांत्रिक उपासना?

 क्या भगवान राम ने भी की थी तांत्रिक उपासना? क्या सच में भगवान राम ने की थी नवरात्रि की शुरूआत ? भागवत पुराण में शारदीय नवरात्र का महत्‍व बह...