Showing posts with label kabir. Show all posts
Showing posts with label kabir. Show all posts

Sunday, March 28, 2021

RITU PHAGUN NIYARANI- KABIR

ऋतु फागुन नियरानी,

कोई पिया से मिलाये ।


पिया को रूप कहाँ तक बरनू,

रूपहि माहिं समानी ।

जौ रँगे रँगे सकल छवि छाके,

तन- मन सबहि भुलानी।


ऋतु फागुन नियरानी,

कोई पिया से मिलाये ।


यों मत जान यहि रे फाग है,

यह कछु अकह- कहानी ।

कहैं कबीर सुनो भाई साधो,

यह गति विरलै जानी ।।

कोई पिया से मिलाये ।


ऋतु फागुन नियरानी,


कोई पिया से मिलाये ।

कबीर

जब तक जीवात्मा का परमात्मा रूपी पिया से मिलन नही हो जाता, तब तक सारी खोज अधूरी है। कबीर दास का ये गीत, पंडित जसराज की आवाज़ में दिल को छू लेने वाला है।

अब तो फागुन भी आ गया, कोई पिया से मिलाएं। उस परमात्मा का रूप का क्या बखान करू, जिसका रूप मुझ पर समाया हुआ है।


जौ रँगे रँगे सकल छवि छाके,

तन- मन सबहि भुलानी।

जो रंग से रंगे हुए है, छवि-छाके = छांव-रूपी मदिरा से छके हुए । छकना पीने को कहते हैं। पंजाब में अभी तक लोग ‘जल छक लो' का जल पी लो के अर्थ में बोलते हैं। जैसे पियक्कड़ का अर्थ बहुत मदिरा पीने वाला होता है, वैसे ही 'छाके' का अर्थ भांग पा कर मतवाल होता है । अतः ‘छाब-छाके' का अर्थ छवि-रूपा मदिरा पी कर मतवाल हुया ।। यहा पर कबीर जी परमात्मा के प्रेम रूपी भांग पी कर तन मन सब को भूला कर, अपने अहंकार को मिटा कर, परमात्म तत्व में विलीन हो जाने को कहते है। इस गति को विरले ही जान पाते है, इसको शब्दो मे कहना नामुमकिन है। 

इस फ़ाग के उत्सव में आप सभी अपने अंदर के परमात्म तत्व का साक्षात्कार कर पाएं यही कामना है। 

विवेकअ

अनंतप्रेम

अनंत प्रज्ञा

Saturday, February 20, 2021

KABIR- AVDHOOTA GAGAN GHATA

अवधूता गगन घटा गहरानी रे


पश्चिम दिशा से उलटी बादल, रुम झूम बरसे मेहा
उठो ग्यानी खेत संभारो, बह निसरेगा पानी ||१||
निरत सुरत के बेल बनावो, बीजा बोवो निज धानी
दुबध्या दुब जमन नहि पावे, बोवो नामकी धानी ||२||
कबीर की ये आवाज़, बार बार अनंत की पुकार याद दिलाती है।
कुमार गंधर्व की आवाज़ में ये कबीर वाणी हृदय के अंतरतम तार को छेड़ देती है। एक एक लाइन जगाने के लिए काफी है। आज जब चारो और भय, और निराशा का माहौल है, ये शब्द जगाने के किये काफी है।
अवधूता गगन घटा गहरानी रे
अवधूत का अर्थ "गोरक्ष-सिद्धांत-संग्रह" के अनुसार वह सभी प्रकार के प्रकृति विकारों से रहित हुआ करता है। वह कैवल्य की उपलब्धि के लिए आत्मस्वरूप के अनुसंधान में निरत रहा करता है और उसकी अनुभूति निर्गुण एवं सगुण से परे होती है।
गगन में घटा का अर्थ, माया और अज्ञानता का आवरण है। कबीर दास ने बहुत सुंदर चित्रण किया है, हे अवधूत देख अब अज्ञानता की घटा फिर से आसमां में छा गयी है।
पश्चिम दिशा से उलटी बादल, रुम झूम बरसे मेहा
पश्चिम दिशा जीवन की शाम, मृत्यु की सूचक है, जो कभी भी आ सकती है। अगर मृत्यु के क्षण में भी ये बादल रहे, तो कैसे मुक्त होंगे। अज्ञानता के बादल के साथ, मृत्यु की दस्तक भी कभी भी आ सकती है।
उठो ग्यानी खेत संभारो, बह निसरेगा पानी ||१||
खेत हमारे शरीर का सूचक है, कबीर जी कहते है, उठ ज्ञानी अब अपने शरीर और अज्ञानता के प्रति सचेत हो, नहीं तो कब प्राण जाएंगे पता भी नही चलेगा।
निरत सुरत के बेल बनावो, बीजा बोवो निज धानी
निरत और सूरत के दो बैल बना कर नाम का बीज बोयें। ये दोनों शब्द में साधना का गहनतम रहस्य छुपा है।
नाथ योग में शब्द अनाहत नाद है, सुरति वह शब्द है, जो साधना में चित्त को प्रवर्तित करता है। औऱ निरति वह निरालंब अवस्था है, जो चित्त के शब्द में या नाद में लीन हो जाने पर आती हैं।
सुरति शब्द की वो अवस्था है जब वह चित्त में स्थिर रहता है, साधना की अवस्था मे आज्ञा चक्र में अनाहत नाद के रूप में शब्द रहता है। निरति उससे भी ऊँची अवस्था है, जब शब्द भी बिंदु में विलीन हो जाता हैं।
कबीर दास जी कहते है, ये दोनों साकार और निराकार रूपी बैल पे चित्त को एकाग्र कर नाम का जाप करें।
दुबध्या दुब जमन नहि पावे, बोवो नामकी धानी ||२|
मन में किसी भी प्रकार की दुविधा को घास के जैसे उगने ना दे। और चित्त को नाम मे स्थिर करें।
मेरे शब्दों में कबीर
विवेक
अनंत प्रेम
अनंत प्रज्ञा

क्या भगवान राम ने भी की थी तांत्रिक उपासना?

 क्या भगवान राम ने भी की थी तांत्रिक उपासना? क्या सच में भगवान राम ने की थी नवरात्रि की शुरूआत ? भागवत पुराण में शारदीय नवरात्र का महत्‍व बह...