क्या आपने भी घर मे जीवित कछुआ पाला हुआ है???
मेरी एनर्जी वास्तु की शोध में कुछ महत्वपूर्ण विषय शेयर कर रहा जो मैंने बहुत सी जगह देखा।
आज कल हर दुकान में और घर मे कांच की प्लेट कांच के बने कछुए आपको रखे हुवे मिल जाएंगे, और बहुत से वास्तु विशेषज्ञ जीवित कछुवे भी पालने की सलाह देते है।
जानिए उसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।
विवेक
1- केस स्टडीज
एक क्लाइंट जिसका बहुत अच्छा राइस मिल का कारोबार है, दो बड़ी मिल है, उसने मुझसे संपर्क किया, आर्थिक समस्याओं से वो ग्रस्त था। वीडियो स्कैनिंग में पूरे घर मे नकारत्मक ऊर्जा थी, फिर जब घर जाकर स्कैनिंग की तब देखा, महाशय ने जीवित कछुआ पाला हुआ है, जहा तक कछुआ था, उसका 50 मीटर का दायरा पूरा डिस्टर्ब था।
ऐसा ही प्रभाव मैने पिछले बार भी बहुत से क्लाइंट के यहां पाया। मैंने उसे कछुऐ को उसके प्राकृतिक परिवेश में छोड़ने की सलाह दी, बाद में उसकी मिल और घर मे मैने वास्तु हीलिंग की, 3 महीने बाद उसकी समस्या 70% कम हो चुकी थी।
2- केस स्टडीज
एक बिल्डर के घर और आफिस मैंने स्कैन की, आर्थिक चिंता और घाटे के कारण वो परेशान थे, जैसे ही उनके आफिस में मैंने प्रवेश किया, मुझे स्ट्रांग animal entities का अनुभव हुआ, स्कैनिंग के बाद देखा उन्होंने भी एक कछुआ पाला हुआ है किसी वास्तु विशेषज्ञ की सलाह से।
मैंने उन्हें उसे प्राकृतिक परिवेश में छोड़ने की सलाह दी, और दूसरी चीज़ों को वास्तु हीलिंग से ठीक किया, 6 महीने बाद उनकी अटकी प्रॉपर्टी अच्छे दाम में बिकने लगी।
★ ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कछुआ एक विकसित प्रज्ञा का प्राणी है, जो बहुत ही लंबी उम्र जीता है, जब आप उसे उसके परिवेश से दूर रखते है, तो वो एक अलग ही तरंग जो गुस्से और दुख से प्रकट होती है छोड़ने लगता है। जिसके कारण उसके दायरे की चीज़ें प्रभावित होने लगती है, और घर मे अशांति रहती है।
ऐसी बहुत सी केस स्टडीज है, जो आगे शेयर करूँगा। ये तो जीवित कछुए की बात हुई, कांच के कछुवे भी पूरे घर मे नकारात्मक ऊर्जा दे सकते है, कांच ऊर्जा को स्थिर रहने नही देता, कछुवे की आकृति ऊर्जा तरंगों को अलग अलग रूपो में बदल डालती है, ऐसी स्थिति में आप शांत नही बैठ सकते। असल मे स्फटिक का कछुवा चार्ज हो तो वो शक्ति बढ़ाने वाला माना जाता है, लेकिन वो महंगा होने के कारण, लोग देखा देखी में कांच से काम चला लेते है।
अगर कछुआ स्फ़टिक का हो या धातु का हो तो वो ठीक है, यदि उसको सही रूप से प्राण ऊर्जा के द्वारा चार्ज किया जाएं। लेकिन लोगो को इसका कम ही ज्ञान होता है, उससे अच्छा ये है आप इसे देखा देखी में ना रखे।
★ पूजा घर मे कछुआ कभी न रखे, तभी रखे जब आप उसको कूर्म अवतार के रूप में पूजा कर सकते है, सिर्फ दिखावे के लिए ना रखे।
शेष अगले अंक में.......
(नोट- ये सारे लेख मेरी एनर्जी वास्तु की शोध के हिस्से है, आप चाहे तो इसे मेरे नाम के साथ शेयर कर सकते है।)
विवेक
अनंत प्रेम
अनंत प्रज्ञा।
No comments:
Post a Comment