Showing posts with label Energy vastu. Show all posts
Showing posts with label Energy vastu. Show all posts

Monday, May 9, 2022

क्या आप भी बेड के नीचे पॉलीथिन, कैरीबैग, पेपर या फ़ोटो रखते है?

क्या आप


भी बेड के नीचे पॉलीथिन, कैरीबैग, पेपर या फ़ोटो रखते है? 


RESEARCH ARTICLE ON ENERGY VASTU SERIES- 4.1

©Vivek sharma


हममें से बहुत की ये आदत होती है, कोई चीज़ ढूंढना ना पड़े, उसके लिए हम उसे बेड के निचे रख देते है, लेकिन ये आदत आपके बैडरूम की पूरी एनर्जी बिगाड़ सकती है।


पॉलीथिन पर्यावरण के अनुसार तो नुकसान दायक है ही, एनर्जी वास्तु में भी ये सबसे जल्दी नेगेटिविटी देने वाली चीज हैं। वैज्ञानिक पहलू से भी देखे तो पॉलीथिन, कैरीबैग विभिन्न चीज़ों के संस्पर्श में आने के कारण अपने साथ कई खतरनाक बैक्टीरिया रखते है, और एनर्जी वास्तु के विज्ञान में भी ये इतने खतरनाक होते है।


क्या प्रभाव होता है इन वस्तुओं को सोने के स्थान में रखने से??


केस स्टडीज


1- एक केस मेरे पास, रिलेशनशिप हिलींग में आया, पति-पत्नी में बहुत क्लेश था, रोज़ तनाव और झगड़े चरम पे थे, साथ में नींद की भी परेशानी थीं, वीडियो स्कैनिंग में पूरा बैडरूम डिस्टर्ब था, और सबसे ज़्यादा नेगेटिविटी बेड के एक कोने से आ रही थी, जहा पर पति सोता था, जब बेड के नीचे मैंने देखने कहा, तो वहां बहुत सारे कैरीबैग, व्यापारिक लेंन देंन के कागज़, और पुरानी फ़ोटो थी। मैंने पूरा स्थान खाली करने कहा। वास्तु हीलिंग की और एक महीना में फीडबैक देने कहा। 


एक महीने बाद फिर से स्कैनिंग की, सब कुछ नार्मल था, और पत्नी के बहुत ही अच्छे फीडबैक दिए, जो तनाव चल रहे थे, वो एक दम से कम हुए, और समझदारी बढ़ने लगी थी। ये इकलौता मामला नही है, ऐसे सौ से ऊपर फीडबैक मैने पाए है। 


2- एक व्यक्ति को आये दिन बीमारी लगे रहती थी, उसने भी बेड के नीचे, डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन, बीमारी की रिपोर्ट, और बहुत से बिल बेड के नीचे रखें थे, मैंने सब हटाने कहाँ, और हीलिंग देने के बाद कुछ इंस्ट्रक्शन दी, आज चीज़ें बहुत हद तक नार्मल है।


अगर आप की भी यही आदत है तो अच्छा होगा इसे छोड़ दे, और छोड़ने के बाद आपके अनुभव आप एक महीने बाद शेयर करे।


अगले लेख में पढ़े, एनर्जी वास्तु के विज्ञान अनुसार बेड रूम में क्या रखे और क्या ना रखे, ?


( नोट- ये सारे लेख मेरे एनर्जी वास्तु की शोध का हिस्सा है, सारे ज्ञान प्रैक्टिकल केस स्टडीज के है, अगर आपको ये लेख पसंद आया तो आप इसे मेरे नाम के साथ शेयर कर सकते है।)


पिछला लेख पढ़ने के लिए, नीचे दी गयी लिंक को क्लिक करे।


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2507733755913664&id=100000311931444


9937869363

©विवेक

अनंत प्रेम

अनंत प्रज्ञा

Wednesday, March 9, 2022

कैसे पहचाने की घर में बंधा नारियल या निम्बू नकारत्मक ऊर्जा दे रहा हैं?


कैसे पहचाने की घर में बंधा नारियल या निम्बू नकारत्मक ऊर्जा दे रहा हैं?


RESEARCH ARTICLE ON ENERGY VASTU SERIES-3 part 2

©विवेक


कल के लेख में आपने पढ़ा नारियल और निम्बू बांधने के विपरीत प्रभाव क्या हो सकते है, आज उसके आगे की कड़ी पढ़े। ध्यान रखे कल जैसे मैन स्पंज का उदाहरण दिया, जब वो क्षमता से अधिक सोखता है, तब वो leak करने लगता है, ऐसा ही नारियल और निम्बू के साथ होता है, जब उनकी अवधि या क्षमता समाप्त हो जाती है, तब वो नकारत्मक ऊर्जा leak करने लगता है। 


● हम सभी के अंदर कुदरत ने स्कैनिंग की शक्ति दी हुई है। मन को शांत रख के जहा आपने नारियल या निम्बू बांधे है, वहां जाए, महसूस करे आपके अंदर कैसे भाव आ रहे, शरीर मे कही कंपन महसूस हो रहा, या उस नारियल या निम्बू को शांत मन से देखे और देखने मे कैसा महसूस हो रहा, यदि आपको पहला विचार उसमे सही ऊर्जा का नही आ रहा तो आप उसे तुरंत हटा के विसर्जित कर दे, या किसी पेड़ के निचे रख दे। ध्यान रखें जो पहले विचार या भाव के प्रति होश रखना है।


● दूसरा लक्षण नारियल या निम्बू को अपने जिस कपड़े में बांधा हैं, उसको देखे, यदि वो फटा हुआ है, रंग उतरा या धागा निकला हुआ दिख रहा तो उसे तुरंत हटा दे। 


विश्वास माने हटाने के तुरंत बाद ही आप को शांति महसूस होने लगेगी।


क्या सावधानी रखें जब आप कोई भी उपाय करते है??


★ जैसा मैंने पहले बताया कि कोई भी बीमारी में दवाई की एक निश्चित अवधि होती है, वैसे ही हर उपाय की एक निश्वित समय सीमा होती है। ज़्यादा से ज़्यादा एक नारियल को आप एक वर्ष तक ही रखे, उसके बाद उसे विसर्जित कर दे। 


इसका एक अपवाद भी हैं, कुछ नारीयल शक्तिशाली स्थान द्वारा यदि दिए गए होते है, या आप उसपे पूजा करते है, वैसा नारियल पॉजिटिविटी को बढ़ाने वाला और बहुत सालो तक रखा जा सकता है। 


★ दीवाली पूजन का नारियल कलश के रूप में कई लोग साल भर रखते हैं, ध्यान रखे कलश का जल सूखते ही वो नारियल नेगेटिविटी देने लगता है। अच्छा होगा दीवाली पूजन के बाद उसे आप प्रसाद के रूप में ग्रहण कर ले।


एक व्यपारिक स्थल में हर साल वो इसी क्रम से चल रहे थे, हर दीवाली के नारियल को खाली बहुत बुरी अवस्था मे कही भी रख देते है, पूरी दुकान कि ऊर्जा बिगड़ी हुई थी, उसको हटाने के 6 महीने के बाद बहुत अच्छे परिणाम आने लगे।


★ काले कपड़े के नारियल कभी ना बांधे, ये सबसे खतरनाक नकारात्मक ऊर्जा का ट्रांसमीटर बन जाता है, आस पास की सारी नकारात्मक ऊर्जा को ये सोखने लगता है।


CASE STUDY


एक क्लाइंट के फैक्ट्री और घर मे उन्होंने ये बांध रखा था, किसी अघोरी के चक्कर मे, उस महाशय की आर्थिक स्थिति बहुत बिगड़ चुकी थो, और फैक्ट्री बेचना चाह रहे थे वो नही बिक रही थी, मैंने स्कैनिंग करते टाइम देखते ही उसे हटाने कहा, उसे हटाते ही पूरा एरिया क्लियर हो गया। 2 दिन के अंदर चमत्कारिक रूप से उनका काम हो गया।


★ यदि आप दुकान में पानी मे निम्बू रखते है, तो डेली चेंज करे, क्योंकि ऊर्जा बहुत जल्द चेंज होती है।


(नोट- ये सारे आर्टिकल मेरे एनर्जी वास्तु की शोध के पार्ट है, यदि ये लेख आपको पसंद आया तो आप इसे मेरे नाम के साथ शेयर कर सकते हैं।)


पिछला लेख पढ़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक में जाये।


https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2505866949433678&id=100000311931444


©विवेक

अनंत प्रेम

अनंत प्रज्ञा

क्या भगवान राम ने भी की थी तांत्रिक उपासना?

 क्या भगवान राम ने भी की थी तांत्रिक उपासना? क्या सच में भगवान राम ने की थी नवरात्रि की शुरूआत ? भागवत पुराण में शारदीय नवरात्र का महत्‍व बह...